रामनगर (नैनीताल), 19 अप्रैल 2025:उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद्, रामनगर द्वारा आज हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2025 के साथ-साथ परीक्षाफल सुधार परीक्षा (द्वितीय) वर्ष 2024 का परिणाम घोषित किया गया। इस वर्ष का परीक्षा परिणाम पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर रहा है।
हाईस्कूल परीक्षा 2025 के मुख्य बिंदु:
-
कुल 1,13,238 परीक्षार्थियों में से 1,09,859 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
-
इनमें से 99,725 परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए, जिससे कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.77% रहा।
-
बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.20% तथा बालिकाओं का 93.25% रहा।
-
संस्थागत परीक्षार्थियों का परिणाम 91.23% जबकि व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का 59.37% रहा।
टॉपर्स की बात करें तो:
-
कामल सिंह चौहान (Vivekanand VMIC Mandalsera, Bageshwar) और जतिन जोशी (HGS SVM IC Kusumkhera, Haldwani) ने 496/500 (99.20%) अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया।
-
कनक लता (SVM IC New Tehri, Tehri Garhwal) ने 495/500 (99%) अंकों के साथ बालिकाओं में सर्वोच्च स्थान एवं प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया।
-
दिव्यम (Uttarkashi), प्रिया (CAIC Agastyamuni, Rudraprayag) और दीपा जोशी (PP SVM IC Nanakmatta, US Nagar) ने संयुक्त रूप से 494/500 (98.80%) अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अन्य आंकड़े:
-
सम्मान सहित उत्तीर्ण परीक्षार्थी: 12,439 (11.32%)
-
प्रथम श्रेणी: 30,681 (27.92%)
-
द्वितीय श्रेणी: 41,966 (38.19%)
-
तृतीय श्रेणी: 14,631 (13.31%)
-
चम्पावत जनपद 96.97% परिणाम के साथ पहले स्थान पर रहा।
-
परिणाम 2024 की तुलना में 1.63% अधिक रहा।
-
हाईस्कूल सुधार परीक्षा में 436 पंजीकृत में से 268 सफल रहे, परिणाम 61.46% रहा।
इण्टरमीडिएट परीक्षा 2025 के मुख्य बिंदु:
-
कुल 1,08,980 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 1,06,345 ने परीक्षा दी और 88,518 सफल हुए।
-
कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 83.23% रहा।
-
बालकों का परिणाम 80.10% और बालिकाओं का 86.20% रहा।
-
संस्थागत परीक्षार्थियों का परिणाम 84.03% और व्यक्तिगत का 58.25% रहा।
टॉपर्स की सूची में:
-
अनुष्का राणा (Govt. Inter College, Badasi, Dehradun) ने 493/500 (98.60%) अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।
-
केशव भट्ट (S.P.LC. Karbari Grant, Dehradun) और कोमल कुमारी (Goswami Ganesh Dutt Saraswati Vidya Mandir, Uttarkashi) ने 489/500 (97.80%) अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
-
आयुष सिंह रावत (SVMIC Awas Vikas, Rishikesh) ने 484/500 (96.80%) अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अन्य आंकड़े:
-
सम्मान सहित उत्तीर्ण परीक्षार्थी: 7,575 (7.12%)
-
प्रथम श्रेणी: 41,290 (38.82%)
-
द्वितीय श्रेणी: 38,536 (36.23%)
-
तृतीय श्रेणी: 415 (0.39%)
-
पिथौरागढ़ जनपद 91.90% परिणाम के साथ प्रथम स्थान पर रहा।
-
पिछले वर्ष की तुलना में परिणाम 0.60% बेहतर रहा।
-
इंटरमीडिएट सुधार परीक्षा में 715 पंजीकृत में से 360 सफल हुए, परीक्षाफल 50.35% रहा।



