spot_img

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में अगले चार दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी, देहरादून और नैनीताल समेत इन जिलों के लिए येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 8 से 11 सितंबर तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में मानसून का असर अभी भी बना हुआ है और राज्य वासियों को फिलहाल बारिश से राहत मिलती नहीं दिख रही है। मौसम विभाग ने 8 सितंबर से लेकर 11 सितंबर तक राज्य के कई जिलों में तेज बारिश के साथ बिजली कड़कने और गरज-चमक की चेतावनी जारी की है। पहाड़ी और संवेदनशील इलाकों में यात्रा करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

इन जिलों के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 8 सितंबर को देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, अल्मोड़ा, चम्पावत और ऊधम सिंह नगर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है। वहीं, कुछ क्षेत्रों में बहुत तेज बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों में पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया है।

आगामी दिनों का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, 9 सितंबर को भी देहरादून, नैनीताल, अल्मोड़ा, चम्पावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। पर्वतीय जिलों में बिजली चमकने और भारी बारिश की आशंका के चलते अलर्ट जारी रहेगा।

वहीं, 10 और 11 सितंबर को बारिश का दायरा और बढ़ सकता है। इस दौरान देहरादून, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। राज्य के लगभग सभी हिस्सों में इस दौरान बिजली चमकने और तीव्र बौछारें पड़ने का अनुमान लगाया गया है।

ऋषिकेश और हरिद्वार में खिली धूप

एक तरफ जहां कई जिलों में बारिश का अलर्ट है, वहीं दूसरी तरफ ऋषिकेश और हरिद्वार में लोगों को फिलहाल राहत मिली है। ऋषिकेश में काफी दिनों के बाद आज सुबह से ही आसमान साफ नजर आया और धूप खिली। यहां का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है, हालांकि दिन में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

हरिद्वार में भी पिछले एक महीने से जारी लगातार बारिश पर विराम लगा है। सुबह से ही ग्रामीण और शहरी इलाकों में धूप खिली हुई है, जिससे जनजीवन और बाजार फिर से पटरी पर लौटने लगे हैं।

spot_img

Related Articles

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles