नेपाल आपदा पर बोले सीएम धामी- दुख की घड़ी में पड़ोसी देश के साथ खड़ा है उत्तराखंड, मदद के लिए भेजी टीम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले- नेपाल से हैं हमारे गहरे रिश्ते, 10 दिन तक रहकर मदद करेगी राज्य की टीम

नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में उत्तराखंड समेत पूरा भारत देश नेपाल के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने बताया कि पड़ोसी देश की सहायता के लिए हर मुमकिन कोशिशें की जा रही हैं।

भारत-नेपाल के बीच हैं गहरे और सांस्कृतिक संबंध

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दोनों देशों के रिश्तों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत और नेपाल के बीच बेहद गहरे और ऐतिहासिक संबंध हैं। नेपाल में आई इस विभीषण आपदा ने दोनों देशों के बीच एकता और सहकारिता की भावना को और मजबूत किया है। वहां से आ रही तस्वीरें और खबरें बेहद भावुक करने वाली हैं।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि उत्तराखंड की सीमा नेपाल से सटी हुई है। इसके साथ ही उत्तराखंड के कई लोगों के नेपाल में पारिवारिक और सांस्कृतिक संबंध भी हैं। इसलिए इस संकट काल में उत्तराखंड की संवेदनाएं नेपाल के नागरिकों के साथ हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने की तत्काल मदद की पहल

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि आपदा की सूचना मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तत्काल नेपाल के प्रधानमंत्री से बातचीत की। इसके बाद भारत की ओर से त्वरित राहत और बचाव दल रवाना किए गए और नेपाल को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया गया है।

10 दिनों तक नेपाल में रहकर मदद करेगी उत्तराखंड की टीम

उत्तराखंड सरकार की ओर से भी नेपाल की मदद के लिए एक विशेष टीम भेजी गई है। सीएम धामी ने बताया कि यह टीम करीब आठ से दस दिनों तक नेपाल में ही डेरा डाले रहेगी और राहत कार्यों में हाथ बंटाएगी। टीम के साथ तुरंत सहायता के लिए पर्याप्त धनराशि भी भेजी गई है।

यह राहत टीम नेपाल में वर्तमान जमीनी स्थिति का आकलन कर वापस लौटेगी। इसके बाद टीम की ओर से सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर नेपाल को आगे की आवश्यकताओं के अनुसार और भी मदद मुहैया कराई जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33