छात्रों की गूंज से पहले सीएम धामी का युवा ‘अग्निवीर’ संवाद, कितना असरदार ?

सीएम धामी ने कहा युवाओं के साथ संवाद के लिए वे हमेशा ही उत्साहित रहते हैं. उन्होंने सभी का अभिनंदन किया

देहरादून: राजधानी देहरादून में आज राहुल गांधी छात्रों के साथ संवाद करने वाले हैं. आज शाम पांच बजे से राहुल का ये कार्यक्रम शुरू होगा. राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले सीएम धामी ने भी युवाओं से संवाद किया. सीएम धामी ने देहरादून में आयोजित ‘युवा अग्निवीर संवाद’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

सीएम धामी ने कहा युवा अग्निवीर संवाद जोश दिखाई दे रहा है. उन्होंने कहा ये जोश उन्हें काम करने के लिए प्रेरित करता है. सीएम धामी ने कहा पीएम मोदी के मार्गदर्शन में देश अलग गति से आगे बढ़ रहा है. 2014 के बाद से देश में नये काम हो रहे हैं. उन्होंने कहा इसी कड़ी में उन्हें काम करने का मौका मिला है. उन्होंने कहा किसी भी राज्य की प्रगति में विकास और स्थिरता जरूरी होती है. उन्होंने कहा उत्तराखंड की जनता ने चुनावों के मिथक को बदला है. स्थिरता, सुशासन को चुना है.

पेपरलीक के मामलों पर बोले सीएम धामी: युवा अग्निवीर संवाद’ कार्यक्रम में सीएम धामी ने पेपरलीक का भी जिक्र किया. सीएम धामी ने कहा एनडी तिवारी सरकार के समय दरोगा, पटवारी भर्ती पेपरलीक हुआ. इसके बाद भी कांग्रेस की सरकारों में कई पेपरलीक हुये. जिसमें कभी भी कोर् कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने कहा उनकी सरकार के समय में ऐसे मामलों में एक्शन हुआ है. सीएम धामी ने कहा आज राज्य में बिना पर्ची और खर्ची के राज्य के युवाओं को नौकरी मिलती है. उन्होंने कहा कांग्रेस के शासनकाल में नकल माफिया के बच्चों का चयन होता था. आज के दिनों में आम बच्चे सरकारी नौकरी लग रहे हैं.

अग्निवीरों के लिए स्पेशल सेल: सीएम धामी ने कहा अग्निवीरों को चिंता करने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा आने वाले दिनों में उत्तराखंड में अग्निवीरों के लिए स्पेशल सेल स्थापित किया जाएगा. सीएम धामी ने कहा अग्निवीरों के लिए देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री के साथ ही रक्षामंत्री भी चिंता कर रहे हैं. उनके बारे में सभी राज्यों की सरकारें काम कर रही हैं.

युवा अग्निवीर संवाद’ कार्यक्रम में सीएम धामी ने कहा वे खुद सैन्य परिवार से आते हैं. जिसके कारण वे सैनिकों की परेशानियों को समझते हैं. युवा अग्निवीर संवाद’ कार्यक्रम में सीएम धामी ने कहा उनकी सरकार युवाओं के लिए काम कर रही है. उन्होंने कहा राज्य सरकार ने 5 वर्षों में प्रदेश के 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी पदों पर नियुक्तियां दी हैं. सीएम धामी ने कहा हमारी सरकार युवाओं को प्रदेश के विकास का सबसे सशक्त आधार मानते हुए उन्हें शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, स्वरोजगार, खेल एवं नवाचार के क्षेत्र में निरंतर नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है.सीएम धामी ने कहा इस उत्तराखंड का भविष्य युवाओं के हाथों में है. राज्य सरकार युवाओं के लिए काम करती रहेगी.

बता दें उत्तराखंड की धामी सरकार पहले ही अग्निवीरों के लिए बड़ी घोषणा कर चुकी है. अग्निवीरों के वापस लौटने के बाद उन्हें विशेष तौर पर प्राथमिकता देगी. उन्होंने कहा अग्निवीरों को राज्य सरकार विभिन्न विभागों में समायोजित करेगी.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33