उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज: पहाड़ों में बारिश, मैदानी इलाकों में जारी है भीषण गर्मी

उत्तराखंड के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है। प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में मंगलवार सुबह मौसम ने करवट बदली और चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। इससे जहां तापमान में गिरावट आई, वहीं लोगों को भीषण गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली है।

हालांकि, राज्य के मैदानी इलाके अब भी भीषण गर्मी की चपेट में हैं। तापमान लगातार उच्च स्तर पर बना हुआ है, जिससे लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। बीते पांच दिनों से प्रदेश भर में उमस भरी गर्मी लोगों को बेहाल कर रही थी।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में मानसून के आगमन में अभी और देरी हो सकती है। पहले अनुमान था कि मानसून 11 जून तक राज्य में प्रवेश कर जाएगा, लेकिन अब इसकी संभावना 20 जून के बाद जताई जा रही है।

मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के मुताबिक, 16 जून तक उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इससे तापमान में कुछ गिरावट आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि मानसून की शुरुआत 20 जून के बाद ही संभव है, लेकिन इससे पहले भी छिटपुट बारिश और बूंदाबांदी से लोगों को राहत मिलती रहेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33