टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना को मिली गति, केंद्र ने मांगी राज्य से औपचारिक सहमति

मुख्यमंत्री ने दिए मुख्य सचिव को जरूरी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देश

बागेश्वर। उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। केंद्र सरकार ने 170 किलोमीटर लंबी इस रेललाइन पर कार्य आरंभ करने की पूरी तैयारी कर ली है और अब इस संबंध में राज्य सरकार से औपचारिक सहमति मांगी गई है।

गुरुवार को जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, राज्य सरकार जल्द ही केंद्र को सहमति पत्र भेजेगी, जिससे इस परियोजना पर जल्द कार्य प्रारंभ होने की संभावना बढ़ गई है। परियोजना का अंतिम सर्वेक्षण पहले ही पूरा किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं कि इस विषय में सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण कर आवश्यक कार्यवाही की जाए। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य में रेल संपर्क को सुदृढ़ करने के लिए केंद्र सरकार का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

धामी ने यह भी जानकारी दी कि देहरादून-सहारनपुर और ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेललाइन परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) भी अंतिम चरण में है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33