बदरीनाथ से लौट रही झारखंड के श्रद्धालुओं की बस के ब्रेक हुए फेल, ड्राइवर ने पहाड़ी से टकराकर टाला बड़ा हादसा

चारधाम यात्रियों की बस चमोली में दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची. बस बदरीनाथ से हरिद्वार लौट रही थी.

चमोली: उत्तराखंड के चमोली में गुरुवार दोपहर एक बड़ा बस हादसा होने से टल गया. बताया जा रहा है कि चारधाम यात्रियों की बस का अचानक ब्रेक फेल हो गया. लेकिन ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को खड़ी चढ़ाई की तरफ ले गया, जिससे बस रुक गई और हादसा टल गया. घटना की सूचना पर आईटीबीपी के जवान मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव अभियान चलाकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है.

घटना के मुताबिक, बदरीनाथ से हरिद्वार आ रही श्रद्धालुओं से भरी एक बस के बिनाकुली गांव के पास अचानक ब्रेक फेल हो गए, जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया. बस में झारखंड के श्रद्धालु सवार थे, जो बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही 23वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवान मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव अभियान चलाकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. चालक की सूझबूझ और आईटीबीपी की तत्परता से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. सुरक्षित बचने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली.

गौर है कि 7 जून को भी ऐसा ही हादसा हुआ था. जहां टिहरी के ऋषिकेश-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर तोताघाटी के पास चारधाम यात्रियों से भरी बस के ब्रेक फेल होने से सड़क पर पलट गई थी. बस में 39 यात्री सवार थे. जिसमें 4 यात्रियों को हल्की चोटें आई आई थीं.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Latest Articles

spot_img
posjp33 posjp33 posjp33